Anmol Vachan in Hindi
अनमोल वचन
Anmol Vachan in Hind
- सुबह उठकर माता - पिता को प्रणाम करो, ताकि उनकी दुआओं से दिन की शुरुआत हो। रात को सोने से पहले उनकी सेवा करो ताकि अँधेरी रात में भी उनके आशीर्वाद का प्रकाश हमारे साथ हो।
- घड़ी में समय देखने की सार्थकता तभी हैं, जब आप समय पर चलने की कोशिश करें।
- मुर्ख और गलत व्यक्ति को दोस्त बनाने की बजाय आपका अकेला रहना फायदेमंद हैं।
- सच्चा व्यक्ति अकेला ही सत्य तक पहुचँ सकता हैं।
- हमारा जीवन सत्य का एक लंबा अनुसंधान है और इसकी पूर्णता के लिए आत्मा की शांति आवश्यक है।
- यदि आप न्याय के लिए लड़ रहे है, तो ईश्वर आपके साथ है।
- सत्य के लिए हर वस्तु की बलि दी जा सकती है, किन्तु सत्य की बलि किसी वस्तु के लिए नही दी जा सकती हैं।
- क्रियाशीलता ही ज्ञान प्राप्ति का एक मार्ग हैं।
- लोभ से बुद्धि नष्ठ होती है, बुद्धि नष्ठ होने से लज्जा, लज्जा नष्ठ होने से धर्म तथा धर्म नष्ठ होने से मनुष्य का सर्वत्र नष्ठ हो जाता हैं।
- बुराइयां जीवन में आये उससे पहले उन्हें मिटटी में मिला दो, .... अन्यथा वे तुम्हें मिटटी में देंगी।
- जब हर वर्ष दीवार पर रखा पुराना कैलेंडर उतार कर रख दिया जाता है,तो वर्ष बीतने के बाद भी किसी के प्रति पलने वाले बैर विरोध क्यों नही ख़त्म कर दिए जाते हैं।
- माचिस की तीली के सिर होता है पर, दिमाग नहीं इसलिए वह थोड़े से घर्षण से जल उठती है, हमारे पास सिर भी है और दिमाग भी फिर भी हम छोटी सी बात पर उत्तेजित क्यों हो जाते है।
- तीन अनमोल वचन :- धन गया तो कुछ नही गया, स्वास्थय गया तो कुछ गया और चरित्र गया तो सब कुछ गया।
- उस सुख का त्याग कर दो जो किसी के दुःख का कारण बने।







Comments
Post a Comment